Facebook

मेंगो शेक रेसिपी (Mango Shake Recipe) ये है स्वाद और सेहत से भरपूर मैंगो शेक बनाने की विधि

मेंगो शेक रेसिपी (Mango Shake Recipe) ये है स्वाद और सेहत से भरपूर मैंगो शेक बनाने की विधि जो आप को जरूर पसंद आयेगी ,,

आम को फलों का राजा कहा जाता है. इसे आप टुकड़ों में काटकर फल के तौर पर तो खाते ही हैं पर साथ ही इससे एक नहीं बल्कि सारी चीजें बना सकते हैं जिनमें से एक है मैंगो शेक।

मैंगो शेक के नाम से तो सभी परिचित हैं यह बहुत ही टेस्टी ड्रिंक हैं। इसके लिए हम आम के सीजन का इंतजार करते हैं कि जब पके और मीठे आम आएंगे तो हम मैंगो शेक बनाएँगे, मैंगो शेक को हम आसानी से बना सकते हैं और इसे बनाना मैंने रेसिपी में एक-एक स्टेप करके बताया हैं। जिससे मैंगो शेक बिल्कुल परफेक्ट बनेगा, बहुत से लोग इसे ब्रेकफास्ट में लेना पसंद करते हैं, लेकिन ये होता ही इतना टेस्टी हैं कि इसे किसी भी टाइम बनाकर पिया जा सकता हैं जो लोग दूध पीना भी नहीं पसंद करते हैं वह ही मैंगो शेक का नाम सुनते ही पीने को तैयार हो जाते हैं ।

 तो आइए जानते हैं मैंगो शेक बनाने की रेसिपी.


   मेंगो शेक रेसिपी (Mango Shake Recipe, Healthy Drink) ;- आम खाने में बहुत ही लजीज लगता है. इसे कच्चा और पका दोनों तरीके से खाया जाता है. कच्चे आम का अचार, चटनी आदि बहुत ही स्वादिष्ट लगती है तो वहीं पके हुए आम से बने शेक का भी जवाब नहीं. अधिकतर लोगों को मैंगे शेक पसंद होता है. इसे पीते ही तन-मन दोनों ही तरोताजा हो जाता है. तो चलिए जानते हैं घर पर मैंगो शेक बनाने की आसान और सरल विधि.

मैंगो शेक बनाने की सामग्री (Ingredients for Mango Shake),,-

  1. 2 आम
  2. 2 गिलास दूध
  3. 1 टेबलस्पून चीनी
  4. 1/2 कटोरी पिस्ता (बारीक कटा हुआ)
  5. 1/2 कटोरी बादाम (बारीक कटा हुआ)
  6. 1 टेबलस्पून काजू (बारीक कटा हुआ)
  7. 3-4 आइस क्यूब

मैंगो शेक बनाने की विधि (Mango Shake Recipe),,-

  • सबसे पहले आम को अच्छे से धोकर, इसका छिलका उतारकर टुकड़ों में काट लें.
  • अब ब्लेंडर जार में आम, दूध, चीनी और आइस क्यूब डालकर चलाएं.
  • आम को तब तक चला लें जब तक कि इसका पेस्ट यानी शेक तैयार न हो जाए.
  •  2 मिनट में ही शेक बनकर तैयार हो जाएगा.
 तैयार मैंगो शेक गिलास में डालकर ऊपर से पिस्ता, काजू और बादाम डालकर ठंडा-ठंडा सर्व करें. मेंगो शेक स्वास्थ्य के लिए भी बहुत फायदेमंद है ।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें